छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

अवैध कब्जा हटाने गए तहसीलदार के साथ व्यापारी ने की मारपीट

मनेन्द्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने तहसीलदार पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जमकर अपशब्द कहाने लगा। बताया जा रहा है कि, मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ कार्रवाई कर रहा है। 

दरअसल, शुक्रवार को तहसीलदार शहर के मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास पहुंचे, वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए नितिन अग्रवाल के साथ तहसीलदार की बहस हो गई। इस बीच नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार को एक थप्पड़ जड़ दिया और अपशब्द कहाने लगा। इसके बाद पुलिस बल नितिन अग्रवाल को थाने लेकर आई और तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया।     

सीमेंट सीट को जल्दी हटाने को लेकर हुआ विवाद 

बताया जा रहा है कि, तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने वाले नितिन अग्रवाल की सीमेंट, छड़ की दुकान है। दुकान के बाहर नेशनल हाइवे की नाली है। नाली में दुकान का सीमेंट सीट रखा हुआ था, जिसे वहां मौजूद पटवारी दीपेंद्र सिंह ने हटवाने के लिए कहा। इसके बाद व्यवसायी नितिन सीमेंट सीट हटवा भी रहा था। इस बीच तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त ने जल्दी हटवाने को कहा जिस पर नितिन अग्रवाल भड़क गया और तहसीलदार को थप्पड़ जड़ते हुए अपशब्द कहाने लगा।

तहसीलदार ने छीना था व्यवसायी का मोबाइल

बता दें कि,  बीते सप्ताह अतिक्रमण हटाने के दौरान भी तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त विवादों में थे। उन्होंने एक व्यवसायी का मोबाइल छीन लिया था, जिसे बाद में व्यवसायी को लौटा दिया गया। नदीपार इलाके में अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यवसायी प्रियम केजरीवाल ने बगैर नोटिस के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर मोबाइल चालू कर वीडियो बनाते हुए तहसीलदार से सवाल किया था। जिससे आवेशित होकर तहसीलदार ने युवक का मोबाइल छीन लिया था। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!