छतीसगढ़राजनांदगांव

पुलिस ने अभियान चला कर 20 दिनों में बरामद किए 50 गुम बच्चे…

राजनांदगांव न्यूज धमाका – राजनांदगांव रेंज पुलिस ने रेंज आईजी दीपक झा के निर्देशन में अभियान चला 50 गुम बालक/ बालिकाओं को बरामद किया है। आईजी के दीपक झा के निर्देश पर राजनांदगांव रेंज के चार जिलों में 1 नवंबर से विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया था। 20 दिनों में 50 गुम बालक–बालिकाओं को देश के अलग-अलग हिस्सों से बरामद किया गया है।

आईजी दीपक झा के निर्देश पर राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, और खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिले में विशेष टीम बनाकर 1 नवंबर से ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया था। ऑपरेशन में गुम बालक–बालिकाओं की पत्तासाजी कर विभिन्न शहरों में दबिश दी गई। मुंबई, पुणे, नागपुर मालदा श्रीनगर,हैदराबाद, अहमदनगर, तेलंगाना एवं अन्य शहरों से गुम बालक–बालिकाओं को बरामद किया गया है।

उक्त ऑपरेशन में बीस दिनों में राजनांदगांव से 26 कबीरधाम, कबीरधाम से 7, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से 2 एवं खैरागढ़ छुई खदान गंडई से 15 गुम बालक– बालिकाओं को बरामद किया गया। इस तरह 20 दिनों में कुल 50 बालक बालिकाओं को बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। जिनके बरामदगी पश्चात उनके परिजनों के उदास चेहरों में मुस्कान वापस लौट गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!