छतीसगढ़रायपुर

क्रीड़ा भारती का अभ्यास वर्ग : देशभर से 55 पदाधिकारी हुए शामिल, सदस्यता अभियान को गति देने पर दिया गया जोर

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो दिवसीय क्रीड़ा भारती अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के काम को सर्व व्यापक और सर्व स्पर्शी बनाकर क्रीड़ा संस्कृति का विकास करने की बात कही। अभ्यास वर्ग में देशभर के 55 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

दरअसल क्रीड़ा भारती के प्रदेश कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग 16- 17 नवम्बर को आयोजित किया गया था। अभ्यास सत्र के दूसरे दिन संगठन मंत्री, प्रसाद महानकर ने कहा कि, क्रीड़ा भारती के काम को व्यापक बनाने की आकश्यकता है। क्रीड़ा भारती के काम को सर्व व्यापक और सर्व स्पर्शी बनाकर क्रीड़ा संस्कृति का विकास किया जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि, निरंतर जनसंपर्क और प्रवास के माध्यम से क्रीड़ा भारतीय के कार्य को ग्राम स्तर तक ले जाना है। सभी के जीवन में खेल योग व्यायाम शामिल हो ताकि समाज को स्वस्थ्य रखा जा सके। 

संगठन में सदस्यता अभियान को गति दे- सह संगठन मंत्री 

क्रीड़ा भारती के सह संगठन मंत्री, मधुमयनाथ ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि, क्रीड़ा भारती हर ग्राम में मैदान और हर मैदान में खिलाड़ी की भाव लेकर आगे बढ़ रहा है। क्रीड़ा भारती के कार्य को जन-जन तक पहुंचाना है, उन्होंने पूर्णकालिक कार्यकर्ता बनाने पर जोर दिया और कहा कि, प्रवास द्वारा क्रीड़ा केन्द्र की संख्या को बढ़ाना चाहिए, संगठन में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम को गति देना चाहिए।

क्रीड़ा भारती का उद्देश्य समरसता स्थापित करना- राष्ट्रीय महामंत्री

समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री, राज चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि, क्रीड़ा भारती का लक्ष्य समरसता स्थापित करना है, सभी परिवार खेल खेले, स्वदेषी को अपनाएं और देश प्रथम की भावना को आत्मसात करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को जागृत करे। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रांत मंत्री, सुमीत कुमार उपाध्याय ने कहा कि, क्रीड़ा भारतीय स्वदेशी की भावना पर्यावरण संरक्षण, खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए काम करने वाली सामाजिक खेल संस्था है। 

ये रहे मौजूद 

दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष, संजय शर्मा, कोषलेन्द्र पटेल,गोपेश्वर कहरा,नीता डूमरे, तारनीश गौतम, सौरभ सोनी, हर्षा साहू, सुधीर राजपाल, तारकेश मिश्रा, छगनलाल सोनवानी, तिजिन्दर बग्गा, विनोद नायर, विरेन्द्र देशमुख, सौरभ अग्रवाल, पंकज चौधरी, रोहित द्विवेदी, प्रांजल श्रीवास्तव, भूपेश पुष्पकार, हरिष शर्मा, सतीश कुमार यादव, देवा गड़वाल, अन्नूदेविका, पल्लवी मौजूद रहे। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!