छतीसगढ़अंबिकापुर

तालाब में डूबने से नाबालिग की मौत : नहाने के दौरान हुआ हादसा, सदमे में परिवार

अम्बिकापुर न्यूज धमाका – अम्बिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंनतरई सड़क पारा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पसरा तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।  कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली आस्था केरकेट्टा अपनी सहेली के साथ शाम करीब 5 बजे तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। सहेली ने घटना की जानकारी गांववालों को दी, लेकिन समय पर कोई गोताखोर उपलब्ध नहीं हो पाया।

विधायक और निज सचिव की सक्रियता

घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो मौके पर पहुंचे। गोताखोर की अनुपलब्धता के चलते विधायक के निज सचिव लखन सिदार ने साहस दिखाते हुए स्वयं तालाब में उतरकर बालिका के शव को खोज कर बाहर निकाला।

ग्रामीणों में शोक, प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। मृतका के परिवार और गांववाले गहरे सदमे में हैं। प्रशासन की प्रतिक्रिया घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि तालाब के आसपास सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं थे। समय पर गोताखोर की व्यवस्था न होना भी प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!