छतीसगढ़गरियाबंद

सूखा नदी के पास हादसा : गाय से टकराकर गिरे बाइक सवार, दोनो की हालत नाजुक

Road Accident

गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फिंगेश्वर- राजिम मुख्य मार्ग पर सूखा नदी के पुल के समीप हुई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर अचानक आई गाय से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। दोनो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

दोनो रायपुर रिफर किए गए

घटना में घायल दोनों युवक फिंगेश्वर के ग्राम रानीपरतेवा के निवासी हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिंगेश्वर में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

सड़क पर गाय आने की वजह से हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वाहन पर नियंत्रण खो बैठने के बाद यह दुर्घटना हुई। सड़क पर गाय के अचानक आ जाने से युवकों के पास ब्रेक लगाने या दिशा बदलने का कोई समय नहीं था, जिसके चलते वे सीधे टकरा गए। इस हादसे ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ा दी है, खासकर मुख्य मार्गों पर आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या और वाहनों की तेज गति को लेकर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!