छतीसगढ़जशपुर

नाबालिग का अपहरण कर करता रहा दुष्कर्म, अब सलाखों के पीछे आरोपी

 जशपुर न्यूज धमाका – जिले के पत्थलगांव बस स्टैंड से नाबालिग बालिका का अपहरण कर सालभर तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पत्थलगांव पुलिस ने आराेपी को पूंजीपथरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में प्राथि अपनी नाबालिग पुत्री के साथ मायके से गृहग्राम जा रही थी. वहीं बस स्टैंड पत्थलगांव में वह अपनी पति का इंतजार कर रही थी. इसी बीच आरोपी युवक ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर झांसा देकर अपहरण कर ले गया. इसके बाद करीब 1 वर्ष तक साथ में रखकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता रहा.

प्राथिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी में जुटी थी, जहां आज पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी युवक कृष्णा यादव को पूंजीपथरा से हिरासत में लेकर पत्थलगांव लाया. नाबालिग बालिका को उसके पास से बरामद किया. पूछताछ में आरोपी कृष्णा यादव उम्र 20 वर्ष निवासी लैलूंगा ने दुष्कर्म की घटना को करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!