छतीसगढ़जशपुर

चैन स्नेचिंग, कुसमी गिरोह की 10 महिला गिरफ्तार… दुर्गा विसर्जन और दशहरा उत्सव में बनाती थी निशाना

जशपुर नगर न्यूज धमाका – दुर्गा पूजा और विजयादशमी उत्स्व के दौरान महिलाओ के गले से चैन स्नेचिंग करने वाली 10 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस का दावा है कि ये सभी महिलाये कुसमी गैंग से जुडी है। त्यौहार के दौरान भीड़ में शामिल आरोपी महिलाएं, महिलाओ के गले से मंगलसूत्र,सोने की चैन और पर्स स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया करती थी।

पत्थलगाँव के एसडीओपी धुर्वेश कुमार ने बताया कि शनिवार को दुर्गा विसर्जन और दशहरा उत्स्व के दौरान चैन स्नेचिंग की सात घटनाएं सामने आई थी। इन सभी मामलों में अज्ञात आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 (2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की गई। घटना स्थल के आसपास का सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ महिलाए गोद में बच्चा लिए हुए चैन स्नेचिंग करते हुई नजर आई।

इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिलाओ की पहचान कर 8 महिलाओ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इनकी तलाशी लिए जाने पर चोरी किए गए दो मंगलसूत्र जब्त किया गया।

दो महिलाओं को बतौली सबकिया गिरफ्तार

भाग रही दो महिलाओ का पीछा कर उन्हें सरगुजा जिले के बतौली से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपित महिलाओ से चोरी के 10 मंगलसूत्र जब्त किए गए हैँ। आरोपितो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!