छतीसगढ़जगदलपुर

स्तर दशहरा: मावली परघाव पूजा विधान, माता मावली की डोली और छत्र काे मां दन्तेश्वरी मंदिर में किया गया स्थापित

जगदलपुर न्यूज धमाका – रियासतकालीन बस्तर दशहरा के मावली परघाव में शामिल होने के लिए दंतेवाड़ा से जगदलपुर पहुंची माता मावली की डोली और दंतेश्वरी के छत्र का बस्तर वासियों ने आज शनिवार रात्री में भव्य स्वागत किया। मावली माता की डोली और दंतेश्वरी के छत्र को जिया डेरा से दंतेश्वरी मंदिर तक पहुंचाने में हजारो लोग सड़क के दोनों ओर मौजूद रहे। बस्तर दशहरा के मावली परघाव में अगुवानी राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव, कुवंर परिवार, जनप्रतिनिधि, राजपुरोहित ने किया। बस्तर दशहरा का सबसे महत्वपूर्ण विधान मावली परघाव में बस्तर संभाग के 194 गांव के देवी-देवता बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए । इस दाैरान माता मावली के डाेली के आगे देवी-देवताओं के काफिला की भव्यता और विहंगम दृश्य आकर्षक हाेता है।परंपरानुसार बस्तर दशहरा के मावली परघाव में भव्य स्वागत के बाद मां दन्तेश्वरी मंदिर में माता मवली की डाेली काे लाकर स्थापित किया गया ।

माता मावली की डोली तथा मां दंतेश्वरी का छत्र बीती रात दंतेवाड़ा से जगदलपुर पंहुचने पर नियत स्थान जिया डेरा में स्थापित किया गया था। जिसके बाद आज शनिवार रात्रि में परंपरानुसार मावली परघाव में भव्य स्वगत के बाद मां दन्तेश्वरी मंदिर में लाकर स्थापित किया गया। मंदिर में 18 अक्टूबर तक मावली माता की डोली और दंतेश्वरी के छत्र के दर्शन होंगे, 19 अक्टूबर को मावली माता की विदाई के भव्य आयोजन के साथ वापस दंतेवाड़ा रवाना होगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!