
कोंडागांव न्यूज़ धमाका /// आज ग्राम पंचायत बड़े कनेरा मे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्शाेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरपंच बसंती बघेल ,उपसंरपच प्रकाश चुरगिया पंच गणेश मानिकपुरी, आनंद पवार सोहन कश्यप गंगा भंडारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे । संकुल सोरगांव के अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला नयागुड़ा में 02 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाया गया । कार्यक्रम में पारावासी ,स्कूली बच्चे और शिक्षक धमेद्र प्रधान तथा सीएसी डमरूदास पंथ उपस्थित रहे।

