छतीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता करेंगे प्रचार : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में मिली अलग-अलग विधानसभा की जिम्मेदारी 

रायपुर न्यूज धमाका – महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव में छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता प्रचार करेंगे। बीजेपी नेताओं को अलग-अलग विधानसभा का जिम्मा मिला है। महाराष्ट्र में प्रदेश महामंत्री रामजी भारती को संभाजीनगर शहर का जिम्मा मिला है। पूर्व MLA नवीन मार्कण्डेय धाराशिव में प्रचार करेंगे। संतोष उपाध्याय,  नंदकुमार राणा, गोपाल विष्ठ को लातूर ग्रामीण का प्रभार मिला है।

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, श्रवण मरकाम को बीड का, पूर्व MLA विनोद खांडेकर को संभाजीनागर दक्षिण का, निरंजन सिंहा को संभाजी नगर उत्तर का, कोमल जंघेल को जालना ग्रामीण का, पूर्व MLA नंदे साहू को परभणी ग्रामीण, वीरेंद्र साहू को हिंगोली, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और आशु चंद्रवंशी को नांदेड़ शहर, विक्रांत सिंह को नांदेड़ उत्तर का जिम्मा मिला है। 

इन नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी 

झारखंड में कई विधानसभा को देकर क्लस्टर प्रभारी बनाया गया है। मंत्री ओपी चौधरी को रामगढ़ और हजारीबाग जिले के विधानसभा की जिम्मेदारी मिली है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को गिरिडीह की, सांसद विजय बघेल को सरायकेला, खरसांवा, चाईबासा, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को 4 सीटों का प्रभार मिला है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को जमशेदपुर की 4 सीटों की, पंडरिया MLA भावना बोहरा को बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्व और पश्चिम का जिम्मा मिला है। 
 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!