छतीसगढ़दुर्ग

शहीद पिता की जगह नौकरी पर लगे कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, ट्रांसफर के बाद भी नहीं हुआ था रिलीव…

दुर्ग न्यूज धमाका-  लाइन में पदस्थ एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. मृत कांस्टेबल शहीद पिता की जगह हुई अनुकंपा नियुक्ति के बाद दुर्ग पुलिस में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार, लाइन में पदस्थ कांस्टेबल अभिषेक राय शनिवार रात को अपने कातुलबोर्ड स्थित घर में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया. घटना के संबंध में सुपेला थाना प्रभारी ने अनभिज्ञता जताई.

वहीं भिलाई सेक्टर 6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, मृत कांस्टेबल का हाल ही में भिलाई तीन थाने में ट्रांसफर किया गया था, लेकिन उसे लाइन से रिलीव नहीं किया गया था. कांस्टेबल के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है. वहीं कांस्टेबल के आत्महत्या करने से उनका परिवार सदमें में है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!