छतीसगढ़कोंडागांव

पुलिस को चकमा देकर गांजा तस्करी का आरोपी फरार, SP ने तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

कोंडागांव न्यूज धमाका – पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी मामले में अनुशासनहीनता पाए जाने पर कोंडागांव एसपी ने तीन आरक्षकों को सस्पेंड किया है. बता दें कि लापरवाही गांजा तस्करी के ओरापी सूरजा भतरा को जवान केशकाल से जगदलपुर केंद्रीय जेल ले जाए रहे थे. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी भाग निकला. एसपी वाय अक्षय कुमार ने अनुशासनहीनता पाए जाने पर आरक्षक बुधराम नेताम, आरक्षक विजय नेताम एवं आरक्षक हरेंद्र शोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया.

यह घटना बस्तर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है. आरोपी केशकाल का रहने वाला है. बस्तर एएसपी ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा कि आमागुड़ा के पास पुलिस चाय पीने रुकी थी, इस दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया. कैदी ने आमागुड़ा के पास के जंगलों की ओर भागकर छिपने का प्रयास किया, पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर जंगल को चारों ओर से घेर लिया. बस्तर पुलिस के साथ मिलकर कोंडागांव पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!