छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के एकता कालोनी में बछड़े के ऊपर युवती ने चढ़ा दी कार, तीसरे दिन हुआ जुर्म दर्ज

बिलासपुर के एकता कालोनी में बछड़े के ऊपर युवती ने चढ़ा दी कार, तीसरे दिन हुआ जुर्म दर्ज

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकंडा क्षेत्र के एकता कालोनी में स्कार्पियो की चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गई। यह हादसा पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में एक युवती का नाम सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर सोमवार की शाम एक वीडियो वायरल होने लगा।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह स्कार्पियो के चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की। इसी दौरान एक मवेशी वाहन के नीचे आ गया। ड्राइवर ने वाहन रोककर मवेशी को निकालने के बजाए कई बार आगे पीछे किया। इससे वाहन के नीचे आए मवेशी की हालत खराब हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने वाहन आगे बढ़ा दिया। वाहन में दबने के कारण मवेशी की मौत हो गई। बताया जाता है कि यह पूरा हादसा सरकंडा क्षेत्र के एकता नगर कालोनी में हुआ है। पास के मकान में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गई है।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद खमतराई में रहने वाले विकास सिंह ने घटना की लिखित शिकायत सरकंडा थाने में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कार रजनी दास चला रही थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!