छतीसगढ़रायपुर

राजधानी में झाँकी विसर्जन के बीच चाकू मारकर युवक की हत्या, सुरक्षा में तैनात हैं 1000 जवान

 रायपुर न्यूज़ धमाका – राजधानी रायपुर में झांकी विसर्जन उत्सव के दौरान एक युवक की चाकूबाजी में हत्या की खबर सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते एक बदमाश ने एक युवक पर ताबड़तोड़ वारकर उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।

बता दें कि झांकी विसर्जन के मद्देनजर शहर में 1000 जवानों को तैनात किया गया है, बावजूद इसके यह घटना हो गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कौशल चौहान है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और इस हत्याकांड के संदर्भ में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!