छतीसगढ़रायपुर

सदस्यता अभियान में ऑफर : तीन हजार सदस्य बनाएं, मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका पाएं

bjp office

रायपुर न्यूज़ धमाका – भाजपा का सदस्यता अभियान प्रदेश में बहुत तेज गति से चल रहा है। रोज एक लाख से ज्यादा सदस्य बन रहे हैं। अब तक 13 लाख सदस्य बन गए हैं। सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में दो तरह की होड़ चल रही है। एक तो सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सदस्य बनाने की होड़ है, इसके साथ ही दूसरी सबसे बड़ी होड़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने को लेकर है। प्रदेश संगठन ने सदस्यता अभियान में पहली बार ऑफर भी लाने का काम किया है। जो भी कार्यकर्ता तीन हजार सदस्य बनएंगे, उनको जहां मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा, वहीं उनका सम्मान भी किया जाएगा। यह योजना आम कार्यकर्ता के लिए है।

प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कई मंत्रियों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं को एक कार्यक्रम में सदस्य बनाने के साथ प्रारंभ हुआ है। सदस्यता अभियान बूथ स्तर 6 सितंबर से चल रहा है। बूथों पर फोकस करते हुए हर बूथ में 200-200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बूथ में आम कार्यकर्ता जाकर सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश में 25 हजार के आस-पास बूथ हैं ऐसे में 50 लाख के लक्ष्य तक बूथों के माध्यम से ही पहुंचने की योजना भाजपा संगठन की है।

ऐसा ऑफर पहली बार

प्रदेश संगठन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ सदस्य बनाने के लिए पहली बार एक ऑफर योजना भी बनाई है। इस योजना में कहा गया है कि जो भी सामान्य कार्यकर्ता तीन हजार या इससे ज्यादा सदस्य बनाने का काम करेंगे, उनको मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए डीनर या फिर लंच का आयोजन होगा। यही नहीं तीन हजार सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं का मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान भी कराया जाएगा। इस योजना से सांसद, विधायकों को अलग रखा गया है क्योंकि उनको संगठन ने अलग से लक्ष्य दिया है। सांसदों को 20-20 हजार और विधायकों को 10-10 हजार सदस्य बनाने हैं। इस ऑफर के बाद शहर से लेकर गांवों तक भाजपा कार्यकर्ता इस प्रयास में जुट गए हैं कि उनके लिंक से तीन हजार सदस्य बन जाएं ताकि उनको मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका मिल सके।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!