छतीसगढ़भिलाई

Girlfriend को सुनसान रास्ते पर घुमाने ले गया था, स्कूटी लूटकर भागे बदमाश

भिलाई न्यूज़ धमाका – रविवार रात अंजोरा चौकी क्षेत्र के रसमड़ा से नदी रोड पर स्कूटी से घूमने निकले युवक और युवती से चार बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। चारों आरोपी एक ही बाइक पर सवार थे। उन्होंने गाड़ी से चलते हुए पीड़ितों को डंडे से मारा। वे अनियंत्रित होकर गिर गए तो आरोपियों ने उनसे मारपीट कर स्कूटी लूट ली।

घटना की शिकायत पर अंजोरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शीतला पारा रमसड़ा निवासी नितिन कुमार साहू (22) रविवार की रात को करीब 9 बजे ग्राम खपरी निवासी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए निकला था। दोनों रसमड़ा से नदी रोड वाले रास्ते से आ रहे थे। वो रास्ता काफी सुनसान था।

एक बाइक पर सवाल थे चार बदमाश

रास्ते में एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें देखा और चलती गाड़ी से नितिन को डंडे से मारा। जिससे नितिन और उसकी गर्लफ्रेंड नीचे गिर गए। इसके बाद चारों आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से मारपीट की और उनकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ितों ने वहीं से डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। अंजोरा पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!