छतीसगढ़रायपुर

मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम : सीएम साय बोले- एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर पर होगी कार्रवाई

CM Sai addressed the beneficiaries

रायपुर न्यूज़ धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हें भी बहुत बहुत-बधाई। 

पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं। उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास हमें मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजना योजना की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण कर दिया है। 

गड़बड़ी हुई तो कलेक्टर पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि, आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि, इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर पर कार्रवाई होगी। 

स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए- सीएम साय 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर कहा कि, हमें साफ-सफाई का भी ध्यान रखना है। हमें स्कूल और अस्पताल को भी साफ रखना है। उन्होंने कहा कि, स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!