छतीसगढ़कोरबा

रेलवे स्टेशन के खंभे में चढ़कर युवक ओएचई तार पर कूदा, मौके पर हुई मौत…

 कोरबा न्यूज़ धमाका – कोरबा में आत्महत्या करने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें युवक ने रेलवे स्टेशन में 22 फीट खम्भे में चढ़कर ओएचई तार पर कूद कर अपनी जान दे दी. युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हुई. वहीं तार पर कूदने के बाद शॉर्ट सर्किट होने से हड़कंप मच गया.

कोरबा रेलवे स्टेशन के दो नम्बर प्लेटफार्म पर युवक के आत्महत्या करने के बाद यात्रियों की भीड़ लग गई. वहीं घटना की सूचना चांपा जीपीएफ को सूचना दी गई.

घटना के कई घंटे के बाद चांपा जीआरपी मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान कार्रवाई शुरू की. इसके पहले भी कई बार ऐसा घटना सामने आई है, जिसमें जांच के लिए 35 किलोमीटर दूर चांपा से जीआरपी को कोरबा आना पड़ता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!