छतीसगढ़अंबिकापुर

कार सवारों ने स्कूटी सवार मां-बेटियों को टक्कर मारकर लूटे मोबाइल-गहने, अस्पताल पहुंचने से पहले घायल महिला ने तोड़ा दम…

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – प्रदेश के सरहदी जिले सरगुजा से लूट का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें कार सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार मां-बेटियों को टक्कर मारकर गिरा दिया, जिसके बाद उनके गहने, मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गए. घटना में मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. 

जानकारी के अनुसार, स्कूटी में सवार होकर मां और उनकी दो बेटियां अंबिकापुर से दरिमा थाना क्षेत्र के छिंदकालो जा रही थीं. दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी नहर पुलिया के पास कार सवार युवकों ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों पड़े. इसके बाद कार से उतरे युवकों ने महिलाओं के मोबाइल, गहने और पर्स लेकर फरार हो गए.

घटना के बाद घायल मां को लेकर बेटियां किसी तरह से लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची, जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!