छतीसगढ़महासमुंद

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव : तीन कोचों के शीशे में आई दरारें, पकड़े गए पांच आरोपियों में युवक कांग्रेस नेता का भाई भी शामिल

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव : तीन कोचों के शीशे में आई दरारें, पकड़े गए पांच  आरोपियों में युवक कांग्रेस नेता का भाई भी शामिल - Haribhoomi

महासमुंद न्यूज़ धमाका  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्दे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके कारण ट्रेन के तीन कोच के शीशों में दरार आ गई है। वहीं इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक कांग्रेस नेता का भाई है।

दरअसल बागबाहरा रेलवे स्टेशन की है। जहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने वहां से गुजरने वाली वन्दे भारत ट्रेन के पर पथराव कर दिया। जिसके चलते ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशों में  में दरार आ गई है। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। रेलवे पुलिस (RPF) ने रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रेलवे कोर्ट मे पेश करेगी। 

arrested accused

पत्थरबाजों में कांग्रेस नेता का भाई भी शामिल

रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पत्थरबाजी के आरोपियों में शिव कुमार बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, जीतू तांडी, लेखराज सोनवानी और अर्जुन यादव शामिल हैं। इनमें शिव कुमार बघेल यूथ कांग्रेस के खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष ताम्रध्वज बघेल का भाई बताया गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!