छतीसगढ़रायपुर

अंग्रेजी का टीचर बना ठग, कमीशन लेकर ठगों के लिए खुलवाता था बैंक अकाउंट, 88 लाख की ठगी में हुई गिरफ्तारी

अंग्रेजी का टीचर बना ठग, कमीशन लेकर ठगों के लिए खुलवाता था बैंक अकाउंट, 88 लाख की ठगी में हुई गिरफ्तारी

 रायपुर न्यूज़ धमाका – शेयर ट्रेडिंग के नाम पर महिला आईटी इंजीनियर से 88 लाख की ठगी के लिए खाता उपलब्ध करने वाले दो आरोपी पंकज दुबे और निखिल शुक्ला को उत्‍तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी मूलत: बरबसपुर दीनापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

इससे पूर्व रायपुर साइबर रेंज ने बिहार के आरोपी पी. हरिकिशाेर सिंह को चेन्नई से पकड़ा था। पंकज दुबे अंग्रजी का शिक्षक भी है। खाते उपलब्ध करवाने के बदले उसे कमीशन भी मिलता था। ठगी में पुलिस ने 57 लाख रुपये अलग-अलग खातों में होल्ड करवाए हैं।

सेक्टर-16 बी. नोएडा, उत्तरप्रदेश निवासी रश्मि शर्मा यहां होटल क्लार्क इन तेलीबांधा में रुकी थी। वह नोएडा में टेक महिंद्रा कंपनी में आईटी इंजीनियर हैं। वे रायपुर में कंपनी के काम से आई हुई थी। इस बीच गूगल में सर्च करने के दौरान उन्हें एवेडेंस स्पार्क ट्रेडिंग प्रोग्राम का विज्ञापन दिखा।

इसके बाद रश्मि ने उसमें दिए गए संपर्क नंबर पर फाेन किया। दूसरी ओर से अंजली शर्मा नाम की युवती ने फोन उठाया। इसके बाद उन्हें वाट्सएप ग्रुप इंडिया स्टाक इंवेस्टमेंट एकेडमी-002 में जोड़ दिया गया। ग्रुप में मेंटर नरेश राठी ने उन्हें शेयर ट्रेडिंग करने पर भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। महिला उसकी बातों में आ गई।

महिला ने आठ जुलाई से लेकर सात अगस्त तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 88 लाख रुपये जमा किया। इतनी राशि जमा करने के बाद शेयर में उन्हें लाभ नहीं मिला और न ही आरोपियों ने पैसे लौटाए। बाद में उन्हें ग्रुप से अलग कर दिया। इसकी शिकायत महिला ने रायपुर रेंज साइबर थाना में की। रिपोर्ट के बाद साइबर की टीम ने पतासाजी शुरू की। मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई। इसके बाद आरोपी के बारे में पता चला।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!