छतीसगढ़रायपुर

 छत्‍तीसगढ़ के चार शहरों में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस, पीएम-ई-बस सेवा योजना की पहली किस्त 30.19 करोड़ रुपये जारी

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्‍तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा से जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। चारों शहरों के लिए पहले चरण में 240 ई-बसों की मंजूरी मिली है। केंद्र ने छत्तीसगढ़ के लिए पीएम-ई-बस सेवा योजना की पहली किस्त में 30.19 करोड़ रुपये दिए हैं।

इस राशि से ई-बसों के लिए बिजली और डिपो अवसंरचना विकसित की जाएगी। इसमें ई-बसों के लिए सबस्टेशन, बुनियादी ढांचे, मल्टीमॉडल इंटरचेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और एनसीएमसी-आधारित स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने यह जानकारी दी।

देश में चलेंगी इतनी ई-बसें

देश के 169 शहरों में पीपीपी मॉडल पर 10,000 इलेक्ट्रिक बसों के लिए पीएम-ई-बस सेवा योजना की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने इसकी स्थिति का जायजा लिया।

आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा, यह महत्वाकांक्षी परियोजना छत्तीसगढ़ की अधिक उपयोगी और कुशल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत, चारों शहरों के लिए 240 ई-बसों को मंजूरी दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!