छतीसगढ़कांकेर

4 नक्सलियों ने किया सरेंडर : कुएमारी एरिया कमेटी ख़त्म होने की कगार पर, इनमें से दो पर था 5 लाख का ईनाम

kanker

कांकेर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों की सबसे पुरानी एरिया कमेटी कुएमारी एरिया कमेटी के 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सल विरोधी गतिविधियों और पुलिस के बढ़ते दबाव से नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व में बौखलाहट है। जिसके चलते अपने ही साथियों को परेशान कर रहे हैं। नक्सलियों के खात्मे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 तक का समय तय किया है। 

दरअसल लगातार नक्सल विरोधी कार्यवाही के चलते नक्सली अपने ही साथियों को परेशान करने लगे है। जिससे आहत होकर अब नक्सलियों के सरेंडर का दौर शुरू हो गया है। नक्सलियों की सबसे पुरानी एरिया कमेटी माने जाने वाली कुएमारी एरिया कमेटी के 4 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। जिसमें पांच-पांच लाख दो और दो एक लाख के इनामी नक्सली शामिल है। 

बड़ी नक्सल वारदात में शमिल थे नक्सली 

आत्म समर्पण करने वाली नक्सली सुर्जन्ना उर्फ सिताया कोर्राम 2007 से नक्सल संगठन में सक्रिय थी। जो की कई बड़ी नक्सल वारदात में शामिल थी। 2010 में नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में 27 जवान शहीद हुए थे। इस पर 5 लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा नरेश पुनेम भी कई बड़ी वारदात में शामिल रहा है, जिस पर भी लाख का इनाम घोषित था। इसके अलावा सागर हिडको और अंजू शोरी ने भी समर्पण किया है।ये सभी कुएमरी एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

खात्मे की ओर कुएमारी एरिया कमेटी 

पुलिस अधीक्षक कल्याण एलिसेला ने बताया की कुएमारी एरिया कमेटी खात्में की ओर है। इस कमेटी में सिर्फ 9 नक्सली ही बचे थे। जिसमें से 4 ने समर्पण के दिया है। इसके पहले भी कई नक्सली मारे जा चुके है या समर्पण कर चुके है। ऐसे में अब सिर्फ 5 नक्सली इस कमेटी में बचे है। नक्सलियों की ये सबसे पुरानी कमेटी खात्मे की ओर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!