छतीसगढ़बलरामपुर

ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, सोने-चांदी के जेवर और नगदी लूटकर तीन हथियारबंद लुटेरे फरार

बलरामपुर न्यूज़ धमाका – जिले के रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स में लूटपाट की वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अज्ञात लुटेरों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दुकान में बैठे संचालक के ऊपर हमला करते हुए तीन लोग दुकान के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पैसे लेकर वहां से फरार हो गए. लोगों ने बताया कि तीनों लुटेरे रामानुजगंज शहर से लगे झारखंड सीमा की ओर भागे हैं. घटना की सूचना के बाद सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस घटना की बारीकी से जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है. बता दें कि बीते कुछ महीने पहले ही इसी शहर में अन्य ज्वेलरी दुकान पर लूटपाट की घटना हुई थी. लगातार इस तरह की घटना से क्षेत्रवासी समेत पुलिस भी परेशान हैं.

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवान मामले पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. जल्द ही आरोपियों को पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल करेगी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!