छतीसगढ़

डैम में अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, मौत के साए में कटी पूरी रात, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू…

अभनपुर न्यूज़ धमाका -. रायपुर के नवापारा शहर के समीप स्थित ग्राम दुलना के डैम में बीती रात अचानक जलस्तर बढ़ जाने से 3 लोग फंस गए. ये लोग पूरी रात पानी में फंसे रहे. सुबह थाना गोबरा नवापारा को मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रांशु तिवारी ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचित किया और खुद स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस और SDRF की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू किए गए 3 युवक नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के कर्मचारी थे, जो डैम में स्थित इंटेकवेल में नाइट ड्यूटी पर तैनात थे. तीनों युवकों की पहचान, भरत निषाद (ग्राम चंद्रसुर, मगरलोड, धमतरी), देवकरण निषाद और प्रमोद साहू (दोनों ग्राम दुलना) बताई जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!