छतीसगढ़अंबिकापुर

शिक्षक को 4 साल की कैद: स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 हजार जुर्माना भी

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – अंबिकापुर के गंगापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मंदबुद्धि विद्यालय के रिश्वतखोर शिक्षक नारायण सिंह सिदार को स्पेशल कोर्ट भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अंबिकापुर ने चार साल कठोर कारावास एवं 5 हजार रुपये जुर्माना ठोंका है।

सामर्थ्य दिव्यांग छात्रावास के मेस संचालन की अनुमति दिलाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते हुते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।आरोपी शिक्षक ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। 20 हजार रुपये में सौदा तय होने पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते आरोपित को पकड़ा गया था।

अंबिकापुर के उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में अंबिकापुर निवासी अंचल विश्वकर्मा भवन मरम्मत का कार्य करा रहा था। कार्यालय में आना – जाना होने के कारण वहां के अधिकारी – कर्मचारियों से उसका परिचय हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामर्थ्य दिव्यांग छात्रावास के मेस संचालन की अनुमति दिलाने का शिक्षक नारायण सिदार ने झांसा दिया। ठेका के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी।

साइकिल स्टैंड के पास के रहा था रिश्वत

एसीबी के तत्कालीन डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने जिला पंचायत कार्यालय अंबिकापुर के साइकिल स्टैंड के पास 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते शिक्षक को गिरफ्तार किया था।कोर्ट के निर्देश पर एसीबी ने शिक्षक को जेल दाखिल कर दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इधर एसीबी टीम ने न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया था।

प्रकरण की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त लोक अभियोजक ने तर्क दिया कि भ्रष्टाचार और रिश्वत लेना एक सामाजिक अपराध है। इसे हतोत्साहित किया जाना चाहिए। जिसके लिए आरोपी को अधिकतम दंड से दंडित किया जाना उचित होगा। मामले की सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ने आरोपी नारायण सिंह सिदार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा सात के तहत दोषी पाते हुए चार वर्ष कठोर कारावास तथा पांच हजार अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!