छतीसगढ़बलरामपुर

मैदान पर कब्जा देख भड़के मंत्री : नेताम ने अफसरों की लगाई क्लास, सरकारी जमीनों को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश

Cabinet Minister Ramvichar Netam

बलरामपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर में 7 सितंबर को पीएम जनमन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम राजपुर के महुआपारा स्थित खेल मैदान में पहुंचे हुए थे इस दौरान खेल मैदान में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर के उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी। 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को रोका जाए और उनके साथ मौजूद कलेक्टर राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवैध कब्जा हटाने के संबध में निर्देश देते हुए नजर आए। 

कलेक्टर ने तहसीलदार को लगाई फटकार

इसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को फटकार लगाया। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि,शासकीय भूमि को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, आने वाले समय में यह उपयोगी साबित होगा। इसके साथ ही जो लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं इससे उनका ही भविष्य में नुकसान है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!