छतीसगढ़बिलासपुर

सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी ,दो दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज ,कलेक्टर के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने की जांच

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है सरकारी राशन दुकान में गड़बड़ियों को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की.

अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली, साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी. जांच के दौरान एक दुकान 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई. वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई. जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!