सिवनी न्यूज़ धमाका – हादसे में कार में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल छपारा सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सिवनी से नरसिंहपुर जा रहे कार सवार लोगों की गाड़ी और सिवनी से जबलपुर जा रही यात्री बस के बीच यह दुर्घटना घुनई घाटी में हुई। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



