छत्तीसगढ

तेज रफ़्तार ट्रक वृद्ध को रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा , लोगो ने रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर लगाया जाम

कांकेर न्यूज़ रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक एक वृद्ध को रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा। इसके चलते चालक ट्रक में ही फंस गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक में फंसे चालक की पिटाई कर दी और हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कलेक्टर, SP सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफसरों की समझाइश के बाद लोग शांत हुए और जाम खुल सका।रायपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक चारामा क्षेत्र के तेलगरा इलाके में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े ग्रामीण को रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा। मारे गए ग्रामीण की पहचान रूप सिंह मंडावी (60) के रूप में हुई है। गलत दिशा से आए ट्रक से हादसा होने पर लोग भड़क गए। उन्होंने ट्रक में फंसे चालक की पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। उनके नहीं मानने पर जवानों को बुलाया गया।कांकेर, कोरर और चारामा थाना के जवान मौके पर पहुंचे। जब भीड़ काबू में नहीं आई तो पुलिस लाइन के जवानों को भी बुलाया गया। कांकेर कलेक्टर चंदन कश्यप और SP शलभ सिन्हा भी पहुंच गए। ट्रक चालक को निकालने की कोशिश शुरू की गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। करीब 5 घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके चलते जगदलपुर से रायपुर मार्ग घंटों बंद रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अफसरों के काफी समझाने के बाद लोग माने और जाम को खोला।कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा कि, आप सभी कानून को अपने हाथ में न लें। यहां प्रशासन और पुलिस दोनों मौजूद हैं। मामले के संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित तरीके से ट्रक से बाहर निकालना और उसे अस्पताल पहुंचाने तक प्रशासन के भी पसीने छूट गए। वाहन में फंसे चालक को बाहर निकालने व भीड़ से बचाने के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। फिर किसी तरह चालक को निकाल एम्बुलेंस में बैठा कर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि आक्रोशित भीड़ ने एम्बुलेंस पर भी पथराव करना शुरू कर दिया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!