छतीसगढ़कवर्धा

शराब दुकान में बीजेपी नेता की गुंडागर्दी : चिल्हर पैसों को लेकर हुआ विवाद, कर दी कर्मचारियों की पिटाई…

BJP leader

 कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा के नगर पंचायत पिपरिया में सांसद प्रतिनिधी और भाजपा नेता का शराब दुकान में दादागिरी करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि प्रशासन और पार्टी की ओर से अभी तक कोई रियेक्शन सामने नही आया है। 

बताया जा रहा है कि, नगर पंचायत पिपरिया के सांसद प्रतिनिधि शिवचरण पटेल अपने अन्य साथियों के साथ शराब लेने दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान चिल्हर पैसों को लेकर शराब दुकान के कर्मचारियों के ऊपर भाजपा नेता भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने दुकान के कर्मचारियों के साथ गाली- गलौच के साथ साथ मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इतना ही नही सांसद प्रतिनिधि शिवचरण पटेल नगर पंचायत पिपरिया के वॉर्ड क्रमांक एक का पार्षद प्रतिनिधि भी है। भाजपा नेता शराब दुकान में मामूली बात को लेकर दादागिरी कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन और पार्टी की ओर से अभी तक कोई रियेक्शन सामने नही आया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!