छतीसगढ़मरवाही

बारिश से गिरी कच्चे मकान की दीवार, पति-पत्नी की मौत, बच्चा हुआ घायल…

मरवाही न्यूज़ धमाका – लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई. दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई,वहीं उनका 8 साल का बच्चा घायल हो गया, जिसे गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गाँव की है. दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी का नाम शारदा बाई रात में अपने बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे. लगातार हो रही बारिश से घर की कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गईं, जिसमे पति और पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि मकान बहुत ही पुराना ही चुका था, जो लगातार बारिश को नहीं झेल पाया. सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुँचे. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत पति-पत्नी गरीबी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करा पाएं. इस इलाके के आसपास और भी कच्चे और पुराने मकान हैं, जिन पर ज्यादा बारिश से भी खतरा मंडरा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!