छतीसगढ़बिलासपुर

रोजगार कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर हुए ठगी के शिकार, बैंक KYC अपडेट के नाम पर 6.42 लाख की धोखाधड़ी

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका –पढ़े-लिखे लोग भी ठगों के शिकार बन रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला बिलासपुर जिले में सामने आया है, जहां रोजगार कार्यालय के डिप्टी डायरेक्टर को बैंक खाता के केवाइसी (KYC) अपडेट कराने का झांसा देकर शातिर ठग ने 6 लाख 42 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली है. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में रहने वाले विष्णु प्रसाद केडिया रोजगार कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर हैं. बीते 10 मई को उनके मोबाइल में कॉल आया, उसने खुद को बैंक अधिकारी बताकर उनके एसबीआई के बैंक (SBI Bank) खाता का केवाइसी कराने का झांसा दिया. उसके बाद उनसे अलग-अलग बहाने बताकर किश्तों में पैसा ट्रांसफर करने कहा गया. इस पर तरह से अज्ञात आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में 6 लाख 42 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए, फिर भी पैसे की मांग की जा रही थी. तब जाकर डिप्टी डायरेक्टर को ऑनलाइन ठगी होने का अहसास हुआ. जिसके बाद घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने पीड़ित के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420, 66 घ के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!