छतीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में कई अन्य स्थानों से मलेरिया से मौतों की खबर आने पर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज की साथ ही मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – टेंगनामड़ा के दो बच्चों की मलेरिया से मौत हो जाने, कांवड़ में मरीज को अस्पताल ले जाने और प्रदेश में कई अन्य स्थानों से मलेरिया से मौतों की खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जनहित याचिका दर्ज करते हुए मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 

कोटा विकासखंड के टेंगनमाड़ा में 12 और 15 साल के दो भाइयों इमरान और इरफान की कल कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्हें पांच दिन पहले बुखार आया था, तब टेंगनमाड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र में उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए ले गए थे। वहां के स्टाफ ने साधारण बुखार व ठंड की दवा देकर उन्हें वापस भेज दिया था। 

बाद में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब उन्होंने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया, जिसने दोनों बच्चों को स्लाइन चढ़ाया और इंजेक्शन लगाया। इसके बाद तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। उन्हें कोटा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ घंटों के भीतर कल दोनों भाइयों की मौत हो गई।

इसके अलावा कोटा ब्लॉक में ही कांवड़ में मरीज को ढोने, सरगुजा और बस्तर संभाग में डायरिया और मलेरिया से 11 से अधिक लोगों की मौत हो जाने की घटनाएं हाल के दिनों में सामने आ चुकी हैं। इन सब घटनाओं से चिंतित हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने स्वतः संज्ञान जनहित याचिका दर्ज की है और मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने कहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!