छत्तीसगढ

मुंगेली एसडीएम खुद ले रहीं बच्चों की क्लास

मुंगेली न्यूज़ दु कोरी अभियान से जिले के 24 विद्यार्थियों का नवोदय, एकलव्य और उत्कर्ष विद्यालयों में चयन हुआ है. दु कोरी अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई लिखाई करने वाले छात्र छात्राओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरुक करने के लिए फरवरी 2021 से अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत इस सत्र में 40 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, उत्कर्ष विद्यालय योजना जैसे प्राथमिक स्तर के प्रतियोगी परीक्षा में चयन कराने का लक्ष्य रखा गया है  विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी यू एल जायसवाल का कहना है कि दु कोरी अभियान से इस सत्र में छात्र छात्राओं को विशेष लाभ हुआ है कोरोना के विकट समय होंने के कारण इस सत्र में लक्ष्य प्राप्ति नही हुई. लेकिन इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्र सरकारी स्कूलों में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सकारात्मक परिवर्तन आया है. वहीं परिणाम भी इस बार सबसे अच्छा रहा है. आगामी सत्र में इस अभियान से निर्धारित लक्ष्य निश्चित ही प्राप्त कर लेंगें वर्तमान कलेक्टर अजीत वसंत का मार्गदर्शन समय-समय पर प्राप्त होता रहा. दु कोरी अभियान का असर नवोदय विद्यालय के जारी परिणाम में देखने को मिला इस बार क्षेत्र के 18 छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयनित हुए हैं. जो विकास खण्ड में अब तक सबसे अच्छा परिणाम है. इसी के साथ ही 4 विद्यार्थियों का चयन एकलव्य विद्यालय, 2 विद्यार्थी उत्कर्ष विद्यालय योजना के लिए चयनित हुए हैं. इन सभी का चयन प्रतियोगिता परीक्षाओं के माध्यम से हुआ है चिन्हांकित शिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के लिए पथरिया एसडीएम प्रिया गोयल नियमित तौर पर शिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करने पहुँचती रहीं. निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद भी कई बार अध्यापन कार्य कराते रही. बच्चो को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लगातार प्रेरित करती रही हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!