गरियाबंदछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंहुचे सिरकट्टी आश्रम

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विदित हो कि सिरकट्टी आश्रम ब्रम्हलीन सन्त भुवनेश्वरी शरण व्यासजी की तपोभूमि है। संत जी बाल्यकाल से यहां आश्रम स्थापित कर अपने जीवनकाल तक श्रीराम के नाम का प्रचार-प्रसार के लिए क्षेत्र के गांव-गांव में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे। क्षेत्र के लोग सिरकट्टी आश्रम पर अगाध आस्था रखते हैं। वर्तमान में इस आश्रम का संचालन उनके शिष्य गोवर्धन शरण व्यास कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!