देश

फरार अभाविप का पूर्व महामंत्री रेप मामले में गिरफ्तार

जबलपुर न्यूज़ आरोपी शुभांग गोटिया जून 2021 से फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस ने आरोपी को पुराने बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार करने में सफल हुई। शुभांग गोटिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूर्व महामंत्री रह चुका है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण किया था। जून 2021 महिला थाने में युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर था 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शुभांग गोटिया गोटिया प्रदेश के कई माने जाने नेताओं के साथ देखा गया है। आरोपी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद वीडी शर्मा के साथ भी देखा जा रहा है। वहीं भारतीय जनता के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे जैसे कई तमाम नेताओं के साथ शुभांग गोटिया को समय समय पर देखा गया है।आरोपी शुभांग गोटिया की दोस्ती पीड़ित से कॉलेज पढ़ने के दौरान हुई थी। दरअसल शुभांग गोटिया एबीवीपी की सदस्यता बढ़ाने के लिए कॉलेज कॉलेज जाता था। उसी दौरान उसकी पीड़ित से दोस्ती हो गई थी और यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इस तरह सदस्य्ता के बहाने आरोपी ने पीड़िता को अपने प्यार में फांसकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा है

अगली खबर – ट्विटर पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन और वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश की हुई बहस

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!