छत्तीसगढ

सालभर में गड्ढ़ों में तब्दील हुआ सड़क, 10 मिनट के सफर में लग रहा आधा घंटा ,पीएम सड़क का हाल

देवभोग न्यूज़ दीवानमुड़ा से लेकर बरही सीमा तक बनाये गए पीएम सड़क इन दिनों बड़े-बड़े गड्डों में तब्दील हो चुका हैं। तीन किलोमीटर के इस सड़क में एक से डेढ़ फीट तक बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। स्थिति यह हो गईं है कि यह सड़क सिर्फ नामभर का पीएम सड़क रह गया हैं, सड़क पूरी तरह से गड्डों से पट चुका हैं। सालभर पहले से सड़क की यह स्थिति हो चुकी हैं इसी का नतीजा हैं कि यह सड़क दिन ब दिन गद्दों में तब्दील होती जा रही हैं।दीवानमुड़ा यहां बताना लाजमी होगा कि इस सड़क के विषय में विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को भी जानकारी हैं, लेकिन आज तक अधिकारियों ने उचित कदम उठाना मुनासिब नहीं समझा हैं। ज्ञात हो कि दीवानमुड़ा से लेकर बरही सीमा तक सड़क की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी हैं कि 10 मिनट के इस सफर को तय करने में राहगीरों को आधे घण्टे से भी ज्यादा का समय लग जाता हैं जिम्मेदार अधिकारी सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए कोई उचित कदम उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।

अगली खबर – फरार अभाविप का पूर्व महामंत्री रेप मामले में गिरफ्तार

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!