झारखण्ड

आईईडी बम ब्लास्ट में कोबरा बटालियन घायल

चाईबासा,न्यूज़ धमाका :- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में शनिवार को कोबरा बटालियन का एक निरीक्षक घायल हो गया। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक एवी होमकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चाईबासा के रेंगड़ा के जंगलों में नक्सलियों की तलाशी का अभियान पिछले कई दिनों से जारी है और नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने की वजह से निरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल प्रभाकर सहनी को हेलीकॉप्टर से ले जाकर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान बदस्तूर जारी है।

वहीं, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि कोबरा बटालियन के निरीक्षक को छर्रे लगे हैं। अजय लिंडा ने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सदस्यों द्वारा लगाए गए कई आईईडी गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र के एक जंगल से बरामद किए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!