बेमेतराछत्तीसगढ

आवारा मवेशियों ने सडकों पर डाला डेरा आम नागरिकों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना

बेमेतरा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कांग्रेस सरकार की महत्वकांक्षी योजना रोका-छेका में सरकार के अधिकारी और कर्मचारी ही लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअसल आवारा मवेशियों से हलाकान ग्रामीणों और किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि वे मवेशियों से परेशान हैं।

बता दें कि सरकार ने खुले में घूमने वाले मवेशियों के लिए रोका छेका योजना बनाई है, जिसके तहत हर गांव में बने गौठान में मवेशियों को रखा जाना है। लेकिन लापरवाही के चलते मवेशियों को गौठान में नहीं रखा जाता और वे सड़कों पर घूमते रहते हैं। साथ ही किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

मिली जनकारी के अनुसार जिले की सड़कों पर मवेशियों का जमवाड़ा रहता है, जिसके चलते रास्ते में चलने वाले राहगीर हादसे का शिकार हो जाते हैं। वहीं, खुले में घूम रहे मवेशी किसानों की फसल को भी बर्बाद कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। अब परेशान ग्रामीणों ने और किसान नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है और मवेशियों को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!