रायपुर न्यूज़ धमाका। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.10.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड पास 02 लड़के अपने पास सूटकेस में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर / अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री राजेश चौधरी द्वारा थाना प्रभारी टिकरापारा को लड़को को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के लड़को को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें सूटकेस की तलाशी लेने पर उसमें गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 05 किलो गांजा जप्त कर उनके विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 573/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता //
हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW
Read Next
Uncategorized
December 19, 2022
बालाघाट में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
Uncategorized
December 15, 2022
आज की प्रमुख खबरें
August 22, 2023
रायपुर पुलिस द्वारा गुरुकुल महिला महाविद्यालय में हेलो जिंदगी नशा के विरुद्ध अभियान का आयोजन हुआ
March 29, 2023
जगदलपुर विधायक ने ग्राम पंचायत मांझीगुडा एवं सिडमूड में 43 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…..
February 9, 2023
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ररूहाराम वर्मा माध्यमिक शाला के वार्षिक महोत्सव में वरिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए :- सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राम गिड़लानी
February 8, 2023
आरएसएस भाजपा का काम दुर्भावना फैलाकर राजनीतिक रोटी सेकना :- धनंजय सिंह ठाकुर
February 8, 2023
लूट की घटना को अंजाम देने वाला आदतन अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लल्ला सिंह टण्डन थाना खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 30, 2023
कैट के आवाहन पर दिल्ली सहित देश भर में एक हज़ार से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर केंद्रीय बजट का होगा प्रसारण
January 25, 2023
भारतीय सिंधी संगम द्वारा “सिंधी परिचय सम्मेलन” सकुशल संपन्न
January 17, 2023
पूज्य सिन्धी पंचायत संत हिरदाराम नगर भोपाल का शपथ समारोह सम्पन्न
December 19, 2022
बालाघाट में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
December 15, 2022
आज की प्रमुख खबरें
Related Articles
एक फार्मासिस्ट युवक की डूबने से मौत
November 8, 2022
समय सीमा के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की निराकरण करें-कलेक्टर
October 18, 2022
Check Also
Close