देश

UP चुनाव से पहले कम से कम 6 नए मंत्री बनाए जाएंगे ,योगी आदित्यनाथ का कैबिनेट विस्तार आज

बीजेपी की यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ज्यादा पिछड़ी जातियों को साथ लाने की कोशिश होगी, खासकर गैर यादव जातियों को

लखनऊ न्यूज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में कम से कम 6 नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और हाल ही में कांग्रेस से बीजेपी में आए जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा, निषाद पार्टी के संजय निषाद भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. जितिन प्रसाद ब्राह्मण हैं और संजय निषाद ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं बीजेपी कैबिनेट विस्तार में जातीय संतुलन पर ध्यान दे रही है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में ज्यादा से ज्यादा जातियों और समुदाय का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की कोशिश होगी आज शाम को राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है बीजेपी की यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अधिक से अधिक पिछड़ी जातियों को साथ लाने की कोशिश होगी, खासकर गैर यादव जातियों को. यूपी में सपा की सरकार बनने पर अक्सर ऐसी आलोचना की जाती रही है कि सिर्फ यादवों को ही प्रमुखता मिलती है. माना जा रहा है कि बीजेपी का फोकस इस बार पिछड़ी जातियों पर है यूपी के तीन मंत्रियों की कोरोना के चलते मौत हो चुकी है, लिहाजा उनकी जगह भी इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये भरी जाएगी

अगली खबर – विपक्षी दलों ने दिया समर्थन किसान कल करेंगे भारत बंद का ऐलान

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!