देश

विपक्षी दलों ने दिया समर्थन किसान कल करेंगे भारत बंद का ऐलान

किसान आंदोलन

भारत बंद की शुरूआत सुबह 6 बजे से होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगा

दिल्ली न्यूज़ कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 10 महीने से आंदोलन कर रहे हैं. अपने आंदोलन को और मजबूत करने के लिए किसानों ने कल 27 सितंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है. यह बंद संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में होगा. कल किसान द्वारा भारत बंद की शुरूआत सुबह 6 बजे से होगी जो शाम 4 बजे तक चलेगा.

विपक्षी दल ने दिया समर्थन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए इस भारत बंद का विपक्षी दल भी समर्थन कर रहे हैं. इस बंद को कांग्रेस, माकपा, राकांपा, तृणमूल, राजद जैसे विपक्षी दलों को समर्थन मिला है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी इस देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेने का निर्णय लिया है.

बैंक यूनियन ने भी दिया समर्थन

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने सोमवार को बंद को अपना समर्थन दिया है.  इसने सरकार से किसानों से उनकी मांगों पर बातचीत करने और गतिरोध के केंद्र में तीन कानूनों को रद्द करने का अनुरोध किया है.परिसंघ ने कहा कि उसके सहयोगी और राज्य इकाइयां सोमवार को पूरे देश में किसानों के साथ एकजुटता से शामिल होंगी। संघ ने इस महीने की शुरुआत में जारी एनएसएस भूमि और परिवारों के पशुधन और कृषि परिवारों की स्थिति आकलन, 2018-19 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की केंद्र की योजना पर सवाल उठाया था.यूनियन ने कहा कि प्रति कृषि परिवार का औसत बकाया ऋण 2018 में बढ़कर 74,121 रुपये हो गया है, जो 2013 में 47,000 रुपये था. कृषि परिवारों की बढ़ती कर्ज गहरी कृषि संकट को दर्शाती है.

बंद के दौरान यह सेवाएं नहीं होगी बाधित

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा बुलाए गए इस भारत बंद के दौरान अस्पताल, दवा की दुकान, एंबुलेंस समेत अन्य मेडिकल से जुड़ी सारी सेवाएं खुली रहेंगी. इसके अलावा अगर किसी छात्र को परीक्षा या इंटरव्यू के लिए जाना होगा तो उसे भी नहीं रोका जाएगा

अगली खबर – नरेंद्र मोदी ने आज 81वीं बार मन की बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को किया संबोधित

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!