मनेन्द्रगढ़छत्तीसगढ

पार्क में दशहरा कार्यक्रम के दोरान चाकू मार करने वाले आरोपी गिरफ्तार,एक की हालत गंभीर

मनेंद्रगढ़,न्यूज़ धमाका :- नवमीं पर देवी मां के दर्शन के लिए लिए उमड़े भक्तों के सैलाब में शहर के नदीपार क्षेत्र में स्थित नपा के सुरभि पार्क में उस समय दहशत फैल गई जब कुछ उपद्रवी युवकों ने चाकू से एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।

जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल रेफर कर दिया। इधर पुलिस द्वारा हमलावरों को हिरासत में लेकर हमले में उपयोग में लाए गए चाकू को जब्त कर लिया गया है। घटना नदीपार स्थित नपा के सुरभि पार्क के समीप शहर से लगे ग्राम पंचायत चैनपुर की है। वार्ड क्र. 20 निवासी 25 वर्षीय ओमप्रकाश खैरवार पार्क में आयोजित गायक अनुज शर्मा के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए आया हुआ था,

जहां किसी बात को लेकर उपजे विवाद में शराब के नशे में मदहोश वार्ड क्र. 11 बस स्टैंड के समीप रहने वाले आरोपी अभिषेक सोनी, आकाश गुप्ता उर्फ बिरयानी और अरूण यादव ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी अभिषेक सोनी ने अपने पास रखे चाकू से युवक के पेट पर कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल को तत्काल पप्पू जायसवाल और सूरज तिवारी नामक युवकों ने ऑटो से इलाज के लिए शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ लाकर भर्ती कराया जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बाहर रेफर कर दिया।

इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए हरकत में आई पुलिस ने वारदात के कुछ समय पश्चात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हमले में उपयोग में लाए गए चाकू को जब्त कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!