देश

कोरोना के एक्टिव केस 1% से भी कम , 28,326 नए मामले सामने आए

देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 28,326 मामले सामने आए हैं. साथ ही देश में एक्टिव केस कुल घटकर 1 फीसदी से भी कम रह गए हैं

नई दिल्ली न्यूज़ देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19  के 28,326 मामले सामने आए हैं. साथ ही देश में एक्टिव केस घटकर एक फीसद से भी कम रह गए हैं. यह कुल मामलों का 0.90 फीसद हैं. केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब देश में देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 3,03,476 रह गई है. कोरोना से संक्रमित लोग लगातार ठीक हो रहे हैं. ऐसे में सक्रिय मामलों में काफी कमी देखी जा रही है. हालांकि देश में बीते 24 घंटों के दौरान 260 लोगों की मौत हो गई आंकड़ों  के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड महामारी से 26,032 लोग ठीक हुए हैंं, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्‍या बढ़कर करीब 3 करोड़ से ज्‍यादा हो चुकी है. अब तक कुल 3,29,02,351 लोग इस महामारी से ठीक होने में कामयाब रहे हैं. साथ ही रिकवरी रेट बढ़कर 97.77 फीसद हो गई है कोरोना के मामलों में कमी के पीछे वैक्‍सीनेशन को भी बड़ा कारण माना जा रहा है, पिछले दिनों वैक्‍सीनेशन ने कई बार रफ्तार पकड़ी है. हालांकि उस रफ्तार को कायम नहीं रखा जा सका है. अब तक देश में कोरोना की 85.60 करोड़ वैक्‍सीन डोज दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 68,42,786 लोगों को वैक्‍सीन की डोज लगाई गई. यह एक दिन में रिकॉर्ड वैक्‍सीनेशन के आंकड़े से बहुत कम है साथ ही मौतों में भी कमी आई है. शनिवार को 24 घंटे के दौरान 29,616 मामले सामने आए थे, जबकि आज एक हजार से ज्‍यादा मामले कम हुए हैं. वहीं कोरोना के चलते शनिवार को 290 मरीजों की मौत हो गई थी, लेकिन आज के आंकड़ों में 260 लोगों ने कोरोना के चलते अपनी जान गंवाई

इसे भी पढ़े http://चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा से टकराएगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!