बलरामपुरछत्तीसगढ

ककना में एक महीने पहले हुई थी हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककना में लगभग 1 महीने पहले युवक की हुई हत्या के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टर के पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया था और 2 लोगों को हिरासत में लेकर उनसे जब पूछताछ शुरू की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आज इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक टेहना साय आरोपियों के घर में शराब लेने के लिए गया हुआ था।

वहां जब शराब नहीं मिली तो विवाद शुरू हो गया और उसके बाद विवाद में दोनों आरोपियों रामू और सोनार साय ने उक्त युवक की पिटाई की। जब मृतक बेहोश हो गया तो उसे वहां छोड़कर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तत्काल घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया।

जहां कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी इस पूरे मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने पहले जुर्म दर्ज किया और पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का अपराध दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!