कोंडागांवछत्तीसगढ

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का दूसरा दिन का हड़ताल ,सभी सरकारी संस्थान बंद

स्टेट हेड जमील खान छत्तीसगढ़

कोंडागाव,न्यूज़ धमाका :-कलम बंद काम बंद आंदोलन का दूसरा दिन संपूर्ण कोंडा गांव के मुख्यालय एवं सभी सरकारी संस्था कार्यालय पूर्ण तरह बंद रहा। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा एक टीम बनाकर सभी कार्यालयों में निरीक्षण किया गया जिसमें यह पाया गया कि सभी संस्थायें बंद है। लगातार दूसरे दिन चौपाटी मैदान के पंडाल में सभी कर्मचारी अधिकारी द्वारा भारी भीड़ एवं उमस भरी माहौल में भी डटे हुए हैं,

अधिकारी एवं कर्मचारियों के इस हड़ताल के कारण बहुत सारे जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हैं। कोंडागांव जिला प्रशासन की मेलामड़ाई योजना जो कि महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के सामंजस्य से चलाया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं जांच,किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच, बच्चों का टीकाकरण एवम साथ में कुपोषण दूर करने की योजना चलाई जाती है जो इस आंदोलन के कारण पूर्णतः क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है।

विदित हो कि कर्मचारी अधिकारी द्वारा प्रायोजित यह आंदोलन लगातार पांच दिनों तक चलेगा वर्तमान स्थिति में पशु चिकित्सा के कर्मचारी अधिकारी भी शामिल है जिसमें पशु कृत्रिम गर्भाधान एवं मौसमी टीकाकरण कार्य प्रभावित हैं ,जिसके कारण पशुओं की बीमारी बढ़ने की आशंका बढ़ती जा रही है।

इसी प्रकार शिक्षण संस्थाओं में ताले लटके हुए हैं बच्चों के शिक्षण कार्य प्रभावित है तथा बच्चे इधर उधर भटक रहे हैं ।शाला बंद होने के कारण बच्चे वापस लौट रहे हैं साथ ही इससे बच्चों के साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

इसके अलावा कार्यालय एवं अधिकारियों के हड़ताल में जाने के कारण आमजन कार्यालय से भटक कर वापस हो रहे हैं।

विदित हो कि फेडरेशन ने अपने चरण बध आंदोलन करते हुए ,इससे पूर्व भी हड़ताल किया था परंतु आज पर्यंत तक कोई सकारात्मक पहल नही हुआ है,इसलिए प्रांतीय फेडरेशन के निर्देशन में कोंडागाँव के सभी ब्लॉकों में हड़ताल हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!