कोंडागांवछत्तीसगढ

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का डॉक्टर गिरफ्तार, युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

केशकाल,न्यूज़ धमाका :- कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में इलाज कराने पहुंची युवती ने डॉक्टर पर इलाज के बहाने की छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर धनोरा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति ने धनोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेट दर्द होने पर वह दोपहर अपने परिजन के साथ इलाज कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा गई थी।

जिससे पीड़िता को बुरा लगने पर अपने परिजन को डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ करने के संबंध में बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना धनोरा में अपराध क्रमांक 19/2022 धारा 354 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डाक्टर सुधांषु शेखर साहू, उम्र 58 वर्ष, सीएचसी धनोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अस्पताल में डाक्टर सुधांषु शेखर साहू को युवती के ने पेट में दर्द की बात बताई। युवती का आरोप है कि इस पर डाक्टर ने बोला मैं चेक करता हूं। युवती का कहना है कि डाक्टर पेट दर्द की जांच करते हुए पीड़िता के शरीर को गलत नीयत और तरीके से छुआ। पीड़िता का आरोप है कि डाक्टर ने जाँच के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!