कोरियाछत्तीसगढ

विश्राम गृह कोरिया में सीएम भूपेश बघेल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक शुरू

कोरिया,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के विश्राम गृह कोरिया में सीएम भूपेश बघेल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे है। सीएम ने कहा-अधिकारी विभागीय दौरों के दौरान आम जनता से संवाद बनाये रखे, राशन कार्ड के प्रकार और पात्रता बताने अवेरनेस कंपेन चलाएं, राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों के नाम होना सुनिश्चित करें, कोई भी सदस्य छूटे नहीं , बैरासी में महिला ने नाम दर्ज न होने शिकायत की थी।

विद्युत कनेक्शन जहां सम्भव हो वहां पहुंचाएं, क्रेडा के अधिकारी सोलर लाइट के कार्य का प्रचार प्रसार करें, हाफ बिजली बिल योजना का क्रियान्वयन सौ प्रतिशत सुनिश्चित करें, पात्र व्यक्ति के अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को समयसीमा में स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी करें, वैध उत्तराधिकारी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं, स्कूल में अभियान चला कर आठवीं के ऊपर के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना सौ प्रतिशत सुनिश्चित करें।

आगे सीएम ने कहा कि ग्राम सभा को अविवादित नामांतरण बटवारे के अधिकार पहले से हैं, इस विषय में कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। वनोपज का बोनस और पारिश्रमिक वितरण त्वरित सुनिश्चित करें, जंगली जानवर हमले में क्षति को मुआवजा के केसेस लंबित न रहें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!