बिलासपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने दुकानों में बड़ी मात्रा में छापेमारी कर,एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट एसेसरीज भी किये बरामद

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आईफोन के डुप्लीकेट एसेसरीज बेचने वाले चार व्यापारियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनकी दुकानों में छापेमारी कर पुलिस ने बड़ी मात्रा में एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट एसेसरीज भी बरामद किए हैं। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय अफसरों को जानकारी मिली थी कि पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा में कई मोबाइल दुकानों में एप्पल कंपनी के एसेसरीज के नकली उत्पादों को असली बताकर बेचा जा रहा है। जानकारी होने पर कंपनी के मुंबई के जांध अधिकारी विशाल सिंह राजीव प्लाजा में स्थित जय माता दी मोबाइल शाप, व्हीके मोबाइल पाइंट, व्हीके मोबाइल शाप, आशा मोबाइल पहुंचे और एप्पल के उत्पादों की जानकारी जुटाई।

तब पता चला कि इन दुकानों में एप्पल कंपनी के नाम से नकली एडाप्टर, केबल, मोबाइल कवर सहित एसेसरीज बेचा जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत तारबाहर थाने में की।

कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर तारबाहर TI देवेश सिंह राठौर ने अपनी टीम के साथ मोबाइल दुकानों में दबिश दी, तब जांच के दौरान जय माता दी मोबाइल शाप, व्हीके मोबाइल पाइंट, व्हीके मोबाइल शाप, आशा मोबाइल में एप्पल कंपनी के नकली उत्पाद मिले।

लिहाजा, पुलिस ने तोरवा निवासी दुकान संचालक पंकज कृपलानी (31 साल), चकरभाठा के कैलाश भगतानी (31 साल), तोरवा के दिनेश लोकवानी (38 साल) और विनोद भगतानी (35 साल) को पकड़ लिया। उनके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!